पीएम मोदी की बैचलर डिग्री विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट अब 29 सितंबर को करेगा सुनवाई

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैचलर डिग्री के रिकॉर्ड से जुड़े विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट में कानूनी सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। अदालत ने इस मामले से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई के लिए अब 29 सितंबर 2026 की तारीख तय की है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से मामले की जल्द सुनवाई करने और पहले की कोई तारीख देने का पुरजोर अनुरोध किया था, लेकिन हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने व्यस्त कैलेंडर का हवाला देते हुए इस मांग को स्वीकार नहीं किया।


feature-top