लंदन में गिरफ्तार हुए मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल, लगा यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप

feature-top

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का केस लड़ने वाले भारत के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर विजय अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने विजय अग्रवाल को यौन उत्पीड़न के चार गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने पुष्टि की है कि भारतीय मूल के एडवोकेट विजय अग्रवाल को हिरासत में लेने के बाद उन पर कानूनी तौर पर यौन उत्पीड़न के चार अलग-अलग काउंट (आरोप) लगाए गए हैं। फिलहाल ब्रिटिश सुरक्षा और कानूनी एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह गिरफ्तारी किस शिकायत के आधार पर हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।


feature-top