RSS पर बैन की मांग पर भड़का भारत, अमेरिकी आयोग को कहा 'पक्षपाती'

feature-top

भारत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले अमेरिकी आयोग USCIRF को करारा जवाब देते हुए उसे 'पक्षपाती' और 'अविश्वसनीय' करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि इस संस्था का भारत के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एजेंडा चलाने का पुराना इतिहास रहा है।

भारत सरकार ने USCIRF (यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम) के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे 'पक्षपाती' और 'भरोसे की कमी' वाला संगठन बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि इस संस्था का भारत के खिलाफ भड़काऊ और मनगढ़ंत बातें करने का पुराना इतिहास रहा है, इसलिए इसके बयानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए। 

 


feature-top