महंगाई का ऐसा अनोखा तर्क! बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के बयान पर भड़की जनता

feature-top

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के 'डायबिटीज' वाले बयान पर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है। हाल ही में बिहार में चीनी की खुदरा कीमतें ₹48-50 से बढ़कर ₹65 प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई हैं l इस महंगाई पर जब पत्रकारों ने जदयू नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से सवाल पूछा, तो उन्होंने अजीबोगरीब तर्क देते हुए महंगाई का बचाव किया l

मंत्री श्रवण कुमार का विवादित बयान

  • महंगाई का अजीब बचाव: मंत्री ने कहा, "ऐसे भी चीनी लोग कम खा रहे हैं। सबको तो आजकल बीमारी हो गई है, मीठा ही कहां खाते हैं? आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। तो मैं समझता हूँ कि चीनी के दाम की बढ़ोतरी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।" 
  • मिठाई पर टिप्पणी: जब उनसे त्योहारों के मौसम में चीनी की मांग और कीमतों पर असर को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने पलटकर पूछा, "अब मिठाई और ऐसी चीजें कौन खाता है?" 

feature-top