हरियाणा : रेवाड़ी में छात्र गुटों के बीच झड़प में 2 की मौत, 1 घायल

feature-top

हरियाणा के रेवाड़ी में एक छोटे से विवाद को लेकर छात्रों के दो समूहों और उनके दोस्तों के बीच झड़प के बाद कथित तौर पर रॉड और लाठियों से हमला किए जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गोकलपुर गांव में हुई, जहां इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) के गेट पर झड़प के बाद एक ग्रुप ने कथित तौर पर तीन लोगों का पीछा किया।

पुलिस ने मरने वालों की पहचान मांड्या गांव के जतिन (22) और निगानियावास के हिमेश (20) के तौर पर की है। जतिन रेवाड़ी की एक कंपनी में काम करता था, जबकि हिमेश किशन लाल कॉलेज का स्टूडेंट था। घायल व्यक्ति की पहचान बुढ़ाना गांव के यशपाल (21) के तौर पर हुई है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।


feature-top