मुंबई : 22 फीट की गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

feature-top

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में 'भुलेश्वरचा राजा' गणेशोत्सव के आगमन समारोह के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल से महज 50 मीटर पहले 22 फीट ऊंची विशालकाय गणेश प्रतिमा अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


feature-top