हरियाणा कांग्रेस : सज्जन कुमार की तारीफ़ दीपेंद्र हुड्डा को पड़ी भारी

feature-top

हरियाणा कांग्रेस के भीतर का अंतर्विरोध एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक कड़ा पत्र लिखकर दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। यह पूरी नाराजगी दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 1984 सिख दंगों के आरोपी और पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की कथित तौर पर तारीफ किए जाने के बाद पैदा हुई है।


feature-top