कर्नाटक : मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष; होगा विधानसभा का घेराव

feature-top

कर्नाटक की सरकार की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं। राज्य में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में हुए ₹89 करोड़ के कथित वित्तीय घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री आर. अशोक ने घोषणा की है कि अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी. नागेंद्र को कैबिनेट से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर 24 अगस्त को विधानसभा परिसर का घेराव किया जाएगा।


feature-top