भारत की पहली 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल तैयार

feature-top

रक्षा निर्माण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल करते हुए पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल का निर्माण और सफल परीक्षण (टेस्ट-फायर) पूरा कर लिया है, जिसे आधिकारिक तौर पर 'शेर' (Sher) नाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी (कोरवा) स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई इस पहली पूर्णतः भारतीय राइफल का परीक्षण बेहद सफल रहा है। इसके साथ ही भारत अब रूस की तकनीक पर से अपनी आयात निर्भरता को पूरी तरह खत्म कर एंड-टू-एंड घरेलू निर्माण की ओर बढ़ गया है।


feature-top