'स्कूल ठीक करो' अभियान : स्कूलों की जांच पर CJP का तीखा रुख

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने आरिन कैपिटल के चेयरमैन टीवी मोहनदास पई के उस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण 'इज्जत से' या सम्मानपूर्वक करने की सलाह दी थी। सौरव दास ने इस तरह के पारंपरिक दृष्टिकोण को 'धीमा, उबाऊ और जमीनी हकीकत से पूरी तरह अलग' करार दिया है। 

यह पूरा विवाद CJP के देशव्यापी 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत जयपुर में हुए एक कथित हमले के बाद शुरू हुआ है। 


feature-top