कवर्धा : पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का किया घेराव

feature-top

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों और प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जोरदार हंगामा किया। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों की उनसे तीखी बहस हुई, जिसके बाद युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री के दफ्तर के मुख्य गेट के सामने सड़क पर लेटकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। 


feature-top