बेमेतरा : तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, बचाव कार्य जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में छात्र सवार थे, जिससे घटना के बाद अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा रहा है, वहीं राहत दल स्थिति को संभालने में जुटा है। 


feature-top