बिहार : प्रदर्शनकारी छात्रों पर परीक्षा अधिकारी के "कुत्ते" वाली टिप्पणी पर विवाद

feature-top

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के नियमों और 70वीं BPSC परीक्षा के मूल्यांकन पर धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह से जब अभ्यर्थियों के आरोपों और तीसरी रैंक वाले छात्र की उत्तर पुस्तिका विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "अगर किसी को लगता है कि आरोपों में तथ्य हैं तो कोर्ट क्यों नहीं चले जाते? एक कहावत सुने होंगे— 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'..."।


feature-top