घाटी में कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी: सोशल मीडिया पर 'हिट लिस्ट' लीक होने से दहशत

feature-top

कश्मीर घाटी में 'प्रधानमंत्री विशेष पुनर्वास पैकेज' के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों में आतंकी संगठनों द्वारा दी गई ताज़ा धमकियों के बाद एक बार फिर भारी चिंता और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। लश्कर-ए-तैयबा के कथित शैडो ग्रुप 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' द्वारा सोशल मीडिया पर एक नई धमकी भरी सूची जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों के संगठनों ने सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है।

इस बार का सुरक्षा संकट इसलिए अधिक गंभीर हो गया है क्योंकि आतंकवादियों ने कर्मचारियों की अत्यंत संवेदनशील और निजी जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं। 'ऑल पीएम पैकेज एम्प्लॉइज फोरम' ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को लिखे एक आधिकारिक पत्र में गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन का आरोप है कि इस ताज़ा 'हिट लिस्ट' वाले पोस्टर में कर्मचारियों के नाम, उनके मोबाइल नंबर, निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और यहाँ तक कि उनके जम्मू स्थित पैतृक आवासों के पते तक साझा किए गए हैं, जो कि एक बड़ा सुरक्षा चूक  है। आतंकवादियों ने विशेष रूप से राजस्व विभाग  में तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाने की बात कही है।


feature-top