अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 TMC बागी सांसदों को जारी किया नोटिस

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया। इन सांसदों ने पार्टी छोड़कर NDA में शामिल होने के लिए कम जानी-मानी पार्टी NCPI में विलय कर लिया था। यह नोटिस तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जारी किया गया। TMC नेता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए मांग की है कि स्पीकर ओम बिरला इन 20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की पार्टी की याचिकाओं पर जल्द फैसला लें।


feature-top