PNB घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज की

feature-top

मुंबई की एक विशेष CBI अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी आशालता शेट्टी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी है। यह मामला बहु-करोड़ रुपये के PNB घोटाले से जुड़े आय से अधिक संपत्ति  से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश एस के करहाले ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। 


feature-top