दुर्ग : शिक्षकों की मांग पर 12 घंटे चक्काजाम कर अड़े छात्र, मंत्री ने दिया आश्वासन

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की भारी कमी से परेशान लगभग 400 स्कूली छात्रों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। 17 नए शिक्षकों की पदस्थापना की मांग को लेकर छात्रों ने लगातार 12 घंटे तक उग्र चक्काजाम किया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिक्षा मंत्री से फोन पर छात्रों की बात करवाई।


feature-top