छ.ग : सीजी स्पेशल एजुकेटर भर्ती में धांधली का आरोप, अभ्यार्थियों में आक्रोश

feature-top

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए निकाली गई स्पेशल एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 100 पदों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन पर्याप्त और योग्य उम्मीदवार उपलब्ध होने के बावजूद विभाग द्वारा केवल 62 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए। शेष 38 पदों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्तों और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर रोक दिया गया है।


feature-top