नेपाल बाढ़: यूपी-बिहार में हाई अलर्ट

feature-top

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और चीन सीमा के पास ग्लेशियल झील फटने (GLOF) की आशंका के बाद भारत के केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है नेपाल की त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों में आए इस उफान के कारण अगले कुछ घंटों में गंडक और कोसी जैसी प्रमुख सीमावर्ती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की चेतावनी दी गई है। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव (बाढ़ की तेज लहर) आने की आशंका जताई है।


feature-top