असम बाढ़ मामला: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने अवैध खनन पर असम और नागालैंड सरकार को भेजा नोटिस

feature-top

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने ऊपरी असम में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए अवैध खनन और प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार बताने वाली एक जनहित याचिका (PIL) को स्वीकार करते हुए असम और नागालैंड सरकारों को नोटिस जारी किया है।  मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार की पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्य सरकारों और संबंधित प्राधिकरणों से 3 नवंबर 2026 तक विस्तृत जवाबी हलफनामा (Counter-Affidavit) दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका असम विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया द्वारा दायर की गई है l


feature-top