छ.ग निकाय चुनाव : BJP ने 15 निकायों के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

feature-top

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद पार्टी ने 15 नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इस चुनावी रणनीति के तहत कुल 45 नेताओं (प्रत्येक निकाय में 1 प्रभारी और 2 सह-प्रभारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व महापौर शामिल हैं।


feature-top