बिलासपुर : रनवे पर लैंड करते समय फटा विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित चकरभाठा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एलायंस एयर का एक एटीआर-72 विमान, जो दिल्ली से जबलपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचा था, लैंडिंग के दौरान अचानक उसका एक टायर फट गया। विमान रनवे पर उतर चुका था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान सुरक्षित तरीके से रुक गया। घटना के समय विमान में क्रू मेंबर्स समेत 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


feature-top