मणिपुर : भाजपा विधायक सपाम रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास पर ग्रेनेड हमला

feature-top

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में भाजपा विधायक और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. सपाम रंजन सिंह के आवास पर अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। धमाका बेहद जोरदार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में विधायक या उनके परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। धमाके के समय कोंथौजम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सपाम रंजन सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे।


feature-top