छ.ग : शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर ED की कार्रवाई को ठहराया सही

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि जांच एजेंसी के पास कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने गोवा के एक लग्जरी होटल की ₹110 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के खिलाफ दायर याचिका पर राहत देने से इनकार करते हुए ED की जांच को सही ठहराया।


feature-top