जामिया में एडमिशन अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 4 छात्र सस्पेंड

feature-top

जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों को निलंबित कर दिया है।

छात्रों का आरोप है कि एडमिशन प्रक्रिया में कुछ अनियमितताएं और पारदर्शिता की कमी रही, जिसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन में शामिल चार छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।


feature-top