छ.ग में बढ़ा H1N1 का खतरा : सरगुजा में अधिकारी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

feature-top

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग/जिले में H1N1 (स्वाइन फ्लू) का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सरगुजा में पदस्थ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के H1N1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लगातार तेज बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षण दिखने के बाद अधिकारी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही आइसोलेशन और इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


feature-top