छ.ग : PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CPCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार पर बिजली दरों में बढ़ोतरी, फ्यूल चार्ज में वृद्धि और 400 यूनिट हाफ बिजली योजना को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाते हुए इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को तीन से चार गुना तक अधिक और मनमाने बिल मिल रहे हैं। इस नीतिगत फैसले और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चरणबद्ध 'बिजली सत्याग्रह' चलाने का ऐलान किया है, जिसके तहत घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाने, स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग करने और जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक घेराव करने की चेतावनी दी गई है।


feature-top