कश्मीरी पंडितों के पलायन पर जोक मारना समय रैना को पड़ा भारी, राजनीतिक दलों ने जताई आपत्ति

feature-top

यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए एपिसोड को लेकर देश में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। शो के दौरान सह-कलाकार शेरोन वर्मा और समय रैना के बीच क्षेत्रीय पहचान, कश्मीरी पंडितों के पलायन और बिहार की पृष्ठभूमि को लेकर की गई तीखी बयानबाजी (रोस्टिंग) की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कश्मीरी पंडित संगठनों ने इसे 'मुफ़्त में पब्लिसिटी'  पाने का एक घटिया और असंवेदनशील प्रयास बताया है।

यह विवाद शो के एक सेगमेंट 'रोस्ट बैटल' के दौरान शुरू हुआ, जहाँ समय रैना (जो स्वयं कश्मीरी पंडित हैं) और कॉमेडियन शेरोन वर्मा (जो बिहार से हैं) एक-दूसरे पर व्यक्तिगत और क्षेत्रीय टिप्पणियां कर रहे थे। समय रैना ने शेरोन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे एक बिहारी हैं जो मुंबई में काम की तलाश में आई हैं। इस पर पलटवार करते हुए शेरोन वर्मा ने कहा, "कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा है।" बहस के दौरान कश्मीर में 'पत्थरबाजी' और कश्मीरी पंडितों के ऐतिहासिक पलायन के दर्द जैसी बेहद संवेदनशील त्रासदियों का भी मजाक उड़ाया गया, जिसने इंटरनेट पर लोगों को आक्रोशित कर दिया।


feature-top