मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का 11वां आमरण अनशन शुरू

feature-top

मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रणेता मनोज जरांगे पाटिल ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह उनके आंदोलन का अब तक का 11वां आमरण अनशन है। जरांगे ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो मराठा प्रदर्शनकारी भारी संख्या में मुंबई कूच करेंगे और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' बंगले या आजाद मैदान का घेराव करेंगे। इस अल्टीमेटम के बाद मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


feature-top