सिख दंगों के दोषी से 'सहानुभूति' पर BJP नेतृत्व सख्त, तीन सांसदों को किया जवाब-तलब

feature-top

1984 के सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन पर शोक जताने उनके आवास पहुँचे दिल्ली के तीन भाजपा सांसदों को पार्टी नेतृत्व के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीनों सांसदों—रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सांसदों का यह कदम भाजपा की स्थापित विचारधारा और सिद्धांतों के पूरी तरह खिलाफ है।


feature-top