KPSC महाघोटाला: IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र गंगवार गिरफ्तार

feature-top

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) परीक्षा घोटाले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने एक बेहद सख्त कदम उठाते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी और KPSC के पूर्व परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सीआईडी मुख्यालय में लगातार दो दिनों तक चली करीब 18 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के दौरान गंगवार के बयानों में भारी विसंगतियां पाई गईं और जांच में सहयोग न करने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।


feature-top