पंजाब : फिरोजपुर के पास AAP कार्यकर्ता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या

feature-top

पंजाब के फिरोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह गोपी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात फिरोजपुर-फाजिलका राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुहरसहाय के समीप घटित हुई। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और राजनीतिक गलियारों में भारी तनाव का माहौल है।


feature-top