तेलंगाना में बाढ़ संकट: रेवंत रेड्डी ने ECI से मतदाता सूची संशोधन की तारीख बढ़ाने का किया अनुरोध

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारत निर्वाचन आयोग से राज्य में जारी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Summary Revision - SSR) कार्यक्रम की अंतिम तिथि को चार सप्ताह आगे बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने तर्क दिया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुई भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन और प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते समयसीमा में बढ़ोतरी करना बेहद जरूरी है l


feature-top