बस्तर : सुरक्षा बलों की सफलता के बाद घट सकता है VIP का सुरक्षा कवच

feature-top

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के लगातार कमजोर होते आधार और घटती हिंसा के कारण अब वहाँ वीआईपी नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। लंबे समय से बस्तर को अति-संवेदनशील मानकर जनप्रतिनिधियों को बुलेटप्रूफ गाड़ियां, एनएसजी/सीआरपीएफ का घेरा और कड़े प्रोटोकॉल दिए जाते रहे हैं। अब सुरक्षा बलों की सफलता और क्षेत्र में शांति स्थापित होने के साथ यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस भारी-भरकम सुरक्षा तंत्र और खर्च में कटौती कर संसाधनों को आम जनता के विकास और पुलिसिंग में लगाया जाएगा।


feature-top