साइप्रस : 270 यात्रियों से भरी नाव पलटी, 7 की मौत, 24 लापता

feature-top

भूमध्य सागर में उत्तरी साइप्रस के तट के पास एक बड़ा और दर्दनाक समुद्री हादसा सामने आया है। लगभग 270 यात्रियों और चालक दल (क्रू) के सदस्यों को लेकर तुर्की जा रही एक कटमरैन-स्टाइल यात्री फेरी खराब मौसम के कारण समुद्र में पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 24 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दलों ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 237 लोगों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।


feature-top