ब्रह्मांड में दूसरी दुनिया खोजेगा नासा; लॉन्च हुआ 'रोमन टेलीस्कोप', खोलेगा डार्क मैटर के राज

feature-top

अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अगली पीढ़ी के शक्तिशाली 'नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप' को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है l करीब 4.3 अरब डॉलर की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक वेधशाला को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के 'फाल्कन हैवी' रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया l इस मिशन को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अभियानों में से एक माना जा रहा है l


feature-top