छ.ग का 'गजसंकेत' बना राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल, नीति आयोग के श्रेष्ठ नवाचारों में शामिल

feature-top

मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा शुरू की गई ‘गजसंकेत’ ऐप पहल को नीति आयोग ने देश के श्रेष्ठ नवाचारों में शामिल कर राष्ट्रीय पहचान दी है। यह आधुनिक एआई और रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग तकनीक आधारित एक अलर्ट सिस्टम है, जो हाथियों की आवाजाही की सटीक जानकारी और चेतावनी ग्रामीणों तक समय पर पहुंचाता है। नीति आयोग द्वारा सराहा गया यह मॉडल तकनीक के माध्यम से जन-धन की हानि रोकने और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में देश के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन गया है।


feature-top