छ.ग : CGPSC घोटाला मामले में SC ने आरती वासनिक और ललित गनवीर को दी नियमित ज़मानत

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलते हुए नियमित ज़मानत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने आवेदकों की एक वर्ष से अधिक की न्यायिक हिरासत और मामले में लंबी चलने वाली कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए कड़े शर्तों के साथ ज़मानत याचिका स्वीकार की है।


feature-top