तमिलनाडु: ‘वह अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन सकते हैं’— विजय पर पलानीस्वामी का तंज

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी बेहद तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक  के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने टीवीके समर्थकों द्वारा विजय को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने पर तीखा तंज कसा है।

कोयंबटूर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भारी कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा, “वह अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है।”


feature-top