यूपी: AIMIM को बड़ा झटका; कांग्रेस में जा सकते हैं प्रवक्ता आसिम वकार

feature-top

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राजनीतिक मुकाबलों से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को एक बहुत बड़ा सांगठनिक झटका लगने के आसार हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया का एक जाना-माना मुस्लिम चेहरा सैयद आसिम वकार जल्द ही पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। खबर है कि वह दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। 


feature-top