बिहार : पटना HC के जज जस्टिस हरीश कुमार बने परीक्षा सुधार समिति के प्रमुख

feature-top

बिहार सरकार ने पेपर लीक और कदाचार को रोकने के उद्देश्य से राज्य की भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए पटना हाई कोर्ट के जज जस्टिस हरीश कुमार की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद गठित यह समिति राज्य के विभिन्न आयोगों और विश्वविद्यालयों की परीक्षा प्रणालियों की समीक्षा करेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।


feature-top