मणिपुर हिंसा: कांगपोकपी में फिर तांडव, 10 घरों के बाद, 25 और मकानों को फूंका

feature-top

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक बार फिर हिंसा और आगजनी का दौर तेज हो गया है। राज्य के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उपद्रवियों ने भारी उत्पाद मचाते हुए कम से कम 25 और घरों को आग के हवाले कर दिया। यह वारदात ठीक उसी क्षेत्र में हुई है, जहां महज़ 24 घंटे पहले उपद्रवियों ने 10 रिहायशी मकानों को फूंक डाला था। दो दिनों के भीतर लगातार हुई इस बड़ी आगजनी से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।


feature-top