देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में हाई अलर्ट; पिछले 24 घंटे में हादसों में 12 मौतें

feature-top

उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, विभिन्न जिलों में भूस्खलन, मकान ढहने और बाढ़ के कारण 12 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताते हुए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में 'अत्यधिक भारी बारिश' का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के बाकी अन्य जिलों के लिए भी 'येलो अलर्ट' जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।


feature-top