तेलंगाना : CM रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से किया बर्खास्त

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वन एवं बंदोबस्त मंत्री कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस संबंध में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सिफारिश भेज दी गई है।

यह कार्रवाई कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता द्वारा मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ की गई कथित तीखी टिप्पणियों के बाद हुए विवाद के चलते की गई। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों और पदाधिकारियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कोंडा सुरेखा से माफी मांगने की मांग की थी, जिसके बाद सुरेखा ने पार्टी के सामने अपना पक्ष रखा।


feature-top