कलकत्ता HC : पोस्टर विवाद पर श्रीलेखा मित्रा की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक

feature-top

कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि जुलाई में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान बंगाल की एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा द्वारा दिखाया गया पोस्टर "अशोभनीय" था और इसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को आदेश दिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक कार्टून दिखाने वाले पोस्टर के मामले में राज्य में दर्ज 16 FIR में आरोपी महिला के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करें, बशर्ते वह जांच में सहयोग करती रहे।


feature-top