विदेशी फंडिंग बिल की जांच के लिए 31 सदस्यीय संसदीय समिति का हुआ गठन

feature-top

विदेशी चंदे (FCRA) के नियमों को कड़ा करने वाले विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 की समीक्षा के लिए संसद की 31 सदस्यीय संयुक्त समिति (JPC) का गठन कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा घोषित इस समिति की कमान भाजपा सांसद संजय जायसवाल को सौंपी गई है, जिसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सांसदों को शामिल किया गया है। इस सर्वदलीय समिति में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और सपा जैसे विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। 


feature-top