'B टीम' होने के आरोपों पर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा - हम छात्रों की 'A टीम' हैं

feature-top

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने खुद को राजनीतिक पार्टियों की 'B टीम' बताए जाने के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि "हम छात्रों की 'A टीम' हैं।" आंदोलन में आई हालिया फूट के बाद विरोधी नेताओं पर तंज कसते हुए दिपके ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हमें कांग्रेस की 'B टीम' बताते हैं तो कुछ अन्य लोग आम आदमी पार्टी की; इसलिए ये सभी नेता पहले आपस में बैठकर खुद तय कर लें कि हम किसकी टीम हैं।

उन्होंने साफ किया कि CJP का किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव नहीं है और उनका संगठन सिर्फ पेपर लीक व सरकारी स्कूलों की बदहाली के खिलाफ छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहा है।


feature-top