यूक्रेन संकट : कीव में विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दिया शांति वार्ता में सहयोग का आश्वासन

feature-top

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और शांति प्रयासों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जयशंकर ने दोहराया कि इस संकट का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है। बैठक में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ काला सागर में जहाजों की सुरक्षा और वैश्विक खाद्य आपूर्ति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


feature-top