सत्येंद्र जैन को मिली जमानत,अचानक हुई गिरफ्तारी पर बरसी अदालत

feature-top

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। जमानत आदेश पारित करते हुए विशेष न्यायाधीश डिग विनय सिंह ने जांच एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिना मजबूत कारणों और परिस्थितियों में बड़े बदलाव के, जांच के अंतिम पड़ाव पर अचानक की गई यह गिरफ्तारी पूरी तरह मनमानी और जल्दबाजी में की गई कार्रवाई लगती है।


feature-top