जंतर-मंतर हमला मामला : प्रदर्शन में छात्र के पिता को पीटने का दावा करने वाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिरासत में

feature-top

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता का 'सिर फोड़ने' का दावा करने वाले दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। इस मामले में चौतरफा दबाव के बाद पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी (FIR) में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) की सख्त धाराएं जोड़ी हैं।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह खुलेआम यह शेखी बघारते नजर आ रहे थे कि उन्होंने जंतर-मंतर पर नागरिक समाज और छात्र संगठनों (CJP) के एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक दलित व्यक्ति के सिर पर हमला किया था। वीडियो के सामने आने के बाद विभिन्न छात्र और नागरिक अधिकार संगठनों ने दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया था।


feature-top